interesting

बागेश्वर धाम: धन में वृद्धि और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बताया ये उपाय जरूर आजमाएं

Bageshwar Dham Sarkar Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में हैं। क्योंकि वह उनका भक्तों की समस्या बताने का अनूठा तरीका है। आपको बता दें कि वह भक्तों का समस्या को पहले से ही एक पर्चे पर लिख देते हैं। साथ ही धीरे- धीरे शास्त्री जी के प्रशंसकों की संख्या देश ही नहीं विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही नेता से लेकर अभिनेता तक बागेश्वार धाम में हाजिरी लगा चुके हैं।

आपको बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अभी गरीब कन्याओं का विवाह कराया था, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए थे। वहीं अभी हाल फिलहाल में पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि अगर किसी भी व्यक्ति के घर पर लक्ष्मी रुक नहीं रही हो तो 5 गोमती चक्र, 7 तांबे के सिक्के, पीले रंग का सवा मीटर कपड़ा और सवा किलो चावल डालकर गुरुवार के दिन इस मंत्र ऊं श्रीं ह्रीं का 108 बाद जाप करें। साथ ही इसके बाद पोटली को बांधकर अपने धन स्थान पर रख दें। साथ ही हर दीपावली उसकी पूजा- अर्चना करें। ऐसा करने से लक्ष्मी रुकने लगेगी। साथ ही धन में वृद्धि होने लगेगी।

news photos 1

जानिए कौन हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

आपको बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को हुआ। साथ ही इनके पिता का नाम रामकृपाल गर्ग और मां सरोज गर्ग है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुरू में सत्यनारायण भगवान की कथा करते थे और बाद में छतरपुर के गांव गड़ा में बालाजी हनुमान मंदिर के पास दिव्य दरबार लगाने लगे और धीरे- धीरे दरबार में भक्तों- प्रंशसकों की भीड़ बढ़ने लगी। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सन्यासी बाबा को अपना गुरु बताते हैं।

bageshwar dham sarkar chhatarpur

वहीं अभी फिलहाल में एंकर ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछा कि आपकी इनकम किनती है। तो उन्होंने बताया कि जितने सनातनी उतनी इनकम। वहीं जब उनके पूछा कि उनको मुस्लिमों से दिक्कत है, तो उन्होंने बोला हमको मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं है और हमारे तो कई दोस्त मुस्लिम है। साथ ही हम लोग साथ में बैठकर चाय भी पीते हैं।

news photos 2

अंकों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही आपने देखा होगा कि कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी जन्मतिथी के बारे में जिनमें पैदा हुई लड़कियां, जो पिता और पति के लिए भाग्यशाली होती हैं और इन पर मां लक्ष्मी की सदा कृपा होती है। इनके कारण घर परिवार में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 3 के बारे में, मतलब जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 माना जाता है। मूलांक 3 पर गुरु ग्रह का आधिपत्य होता है। आइए जानते हैं मूलांक 3 से जुड़े लोगों की और खूबियां…

होती हैं इंटेलिजेंट और चतुर

अंक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों का मूलांक 3 होता है। वह काफी इंटेलिजेंट होती हैं और समाज में अपने माता-पिता का नाम रोशन करती हैं। साथ ही यह इनका जिस घर में विवाह होता है, उस घर में कभी धन- धान्य की कमी नहीं होती है। ये लड़कियां अपने पति के लिए बेहद ही ईमानदार होती हैं। इनमें दूसरों को खुश रखने की कला होती है। साथ ही घर के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलती हैं।

bangaldeshi-girl-married-indian-girl

ये हर सुख- दुख में पति के साथ खड़ी रहती हैं। ये इंटेलिजेंट और चतुर भी होती हैं। ये अपने परिवार की खुशियों के बारे में हमेशा सोचती रहती हैं। कहते हैं कि घर परिवार के लिए इस राशि की लड़कियां बेहद ही शुभ होती हैं। साथ ही इनसे जुड़ने के बाद पति का भाग्योदय होता है। ये व्यवहारिक भी होती हैं।

news photos 3

पूजा- पाठ और आध्यात्म से जुड़ी होती हैं

गुरु ग्रह के प्रभाव से ये लड़कियां भगवान पर पूरा भरोसा रखती हैं और आस्तित्व होती हैं। साथ ही ये पूजा-पाठ के काम में पूरी सहभागिता दिखाती हैं। लड़कियां बेहद ही केयरिंग, मजबूत, स्वतंत्र विचारों वाली, आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। इन्हें हर जगह बहुत मान सम्मान मिलता है। मां लक्ष्मी की कृपा इन के ऊपर हमेशा बनी रहती है। ये गुरु भक्त भी होती हैं। साथ ही करियर में खूब ऊंचाइयां पाती हैं। इनको गूढ़ विषयों का भी खूब ज्ञान होता है।

Related Articles

Back to top button