interesting

भाई दूज के दिन बना रहा शुभ संयोग, बुध देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन 6 राशियों के लोगों को मिलेगी तरक्की!

Bhai Dooj 2022: इस बार भाई दूज पर शुभ संयोग बन रहा है। भाई दूज का पर्व 26 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन ही बुध देव राशि परिवर्तन भी करेंगे। जिसका असर कई राशि के लोगों पर अच्छा पड़ सकता है। इस दौरान धन आदि लाभ भी हो सकता है।

news photos 1

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव भाई दूज के दिन दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका कई राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि बुध देव की इस स्थिति से किन-किन राशि के लोगों को फायदा हो सकता है।
news photos 2

मेष राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे और छठें भाव के स्वामी है। इस दौरान जो जातक नया कोरोबार शुरू करना चाहते हैं। उनके लिए यह उत्तम समय है। वहीं जो जातक साझेदारी में व्यवसाय कर रहें हैं, उन्हें इस सफलता मिल सकती है। जीवन शैली में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध देव दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी होते हैं। धन प्राप्त करने के कई अवसर मिल सकते हैं। पुराने लोन से भी इस दौरान निजात मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर भी सहयोग मिल सकता है। यह कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम हो सकता है। प्रेम जीवन में रह रहें जातकों के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है।

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध देव चौथे भाव होते हैं। पिछली परेशानियां इस दौरान खत्म हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा और आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

Surya Grahan 2022
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए बुध देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से साथ धन लाभ भी हो सकता है। घर में भी शांति का वातावरण बना रहेगा। छात्र जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल हो सकता है।
news photos 4
कन्या राशि-इस राशि के जातकों के आय बढ़ सकते हैं। कोरोबार में भी मुनाफा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।

सिंह राशि -जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आपसी रिक्ते भी मजबूत हो सकते हैं। इच्छाओ को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। धर्म आदि कोर्यो में भी रुची बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button