interesting

कन्या राशि में वक्री हुए बुध, जानें- अगले 15 दिनों तक किन्हें होगा फायदा और किन्हें उठाना पड़ सकता है नुकसान!

Budh Varki 2022: ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में ग्रहो और राशि का बहुत प्रभाव पड़ता है। किसी भी ग्रह की चाल में परिवर्तन होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। इस समय बुध ग्रह वक्री हुए हैं, जो 2 अक्टूबर 2022 तक इसी स्थिति में रहेंगे।

news photos 2

धार्मिक मान्यता के अनुसार कन्या राशि में बुध ग्रह वक्री हुए हैं और वह 2 अक्टूबर 2022 तक कन्या राशि में ही रहेंगे। बुध ग्रह की यह स्थिति कई राशियों के लिए लाभदायक तो कई के लिए प्रतिकूल हो सकती है। किन राशि पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा और किस राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है। यहां हम इस बारें में जानकारी दे रहे हैं।

news photos 2

वृषभ – हो सकता है धन लाभ- इस दौरान इन राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। साथ ही आर्थिक मजबूती भी आएगी और दोस्तों व परिजनों से साथ अच्छे संबंध रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशान भी कम हो सकती है।

Five Rajyog Will Make In Ganesh Chaturthi 2022 These Zodiac Sign Can Be More Profit

मिथुन – कार्य में आ सकती है बाधा- इन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तनाव संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में अचानक से बाधा आ सकती है। घर में भी तनाव की स्थिति हो सकती है।

goddess lakshmi ji hd photos

कर्क – कार्यस्थल पर हो सकता है मतभेद- कार्यस्थल पर अधिकारियों आदि से साथ मतभेद की स्थिति हो सकती है। किसी पर ज्यादा भरोसा करना परेशानी का कारण बन सकता है। अपने गुस्से के खुद पर न हावी होने दें। किसी भी बात पर सोच समझ कर ही अपनी प्रतिक्रिया दें।

news photos 4

वृश्चिक – मिल सकता है रूका हुआ पैसा-इस राशि के जातकों को इस दौरान रूका हुआ पैसा मिल सकता है। करियर और प्रोजेक्ट में भी अच्छे नतीजे आ सकते हैं। वहीं कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है।

कुंभ – धन निवेश से बच- जातक धन निवेश करने से बचे अन्यथा उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। बैंक में लोन के लिए अप्लाई करना भी नुकसान दे सकता है। शेयर बाजार आदि से खुद को दूर रखें।

Related Articles

Back to top button