मुश्किल वक्त में हमेशा साथ देती हैं ये 3 चीजें, चाणक्य नीति के अनुसार जानें कौन सी चीजें हैं वो…

महान अर्थशास्त्री और बुद्धिमत्ता के धनी आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। आचार्य चाणक्य को समाज की गहराई से समझ थी, इसलिए उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की, आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में पैसे, सेहत, बिजनेस, वैवाहिक जीवन, समाज, जीवन में सफलता से जुड़े तमाम चीजों पर अपनी राय दी है अगर आप इन्हें जीवन में उतार लिया जाए तो आप कभी धोखा नहीं खा सकते हैं। यहां हम बताने जा रहे हैं वो कौन सीं चीजें जो मुश्किल समय में लड़ने की ताकत देती हैं। आइए जानते हैं…
श्लोक (बारहवां अध्याय) संसारातपदग्धानां त्रयो विश्रान्तिहेतवः। अपत्यं च कलत्रं च सतां संगतिरेव च॥
आचार्य चाणक्य के अनुसार आज के भौतिकवाद में फंसे हुए लोगों को तीन ही चीजें जीवन मेंं सफल बना सकती हैं – संतान, पत्नी और सज्जनों की संगति।
पुत्र का हो सही आचरण
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का पुत्र अच्छे आचरण वाला है। साथ ही माता पिता की सेवा करता है। साथ ही वह अपने कर्तव्यों को सही से निभाता है तो ऐसा पुत्र परिवार के साथ- साथ माता- पिता का भी नाम रोशन करता है। साथ ही मुश्किल वक्त में साथ देता है।
पत्नी हो संस्कारी
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की पत्नी संस्कारी और चरित्रवान है तो उस व्यक्ति का पूरा जीवन आनंद के साथ बीतता है। साथ ही पत्नी हर सुख- दुख में उसका साथ दे। मतलब किसी भी परिस्थिति में पति का साथ नहीं छोड़े तो यह भाग्यशाली होने की निशानी मानी जाती है।
संगति हो अच्छी
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई व्यक्ति की संगति गलत है। तो वह जीवन में कभी सफल नहीं बन सकता। साथ ही ऐसे लोगों के पास से मांं लक्ष्मी भी रूठकर चली जाती हैं। वहीं अगर व्यक्ति की संगत संस्कारी और सज्जन लोगों की है। जो किसी भी ऐब में नहीं है तो ऐसा व्यक्ति जीवन में सफलता को चूमता है। साथ ही वह कम समय में ही अच्छी तरक्की पा लेता है। चाणक्य मानते हैं कि स्वस्थ शरीर विपरित परिस्थितियों में भी मनुष्य के काम आता है। क्योंकि अगर मनुष्य का शरीर स्वस्थ है तो वह अपनी बुद्धि का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाता है।