पितृ अमावस्या पर बन रहा 4 ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग

Sarva Pitru Amavasya 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है आपको बता दें कि सर्व पितृ अमावस्या 25 सितंबर को है।
वहीं चंद्रमा इस दिन सिंह राशि से कन्या में प्रवेश। इसके साथ ही महालया के दिन 4 ग्रहों का विशेष संयोग कन्या राशि में बन रहा है। इस संयोग में बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग भी शामिल हैं। ऐसे में अबकी बार महालया 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: आप लोगों के लिए सर्व पितृ अमावस्या लाभप्रद साबित हो सकती है। पितृों और ग्रहों का आपको खूब आशीर्वाद मिलेगा। इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। करियर में और कारोबार में जो भी चुनौती आ रही हैं, आप उन्हें पार करके सफलता की ऊंचाइयों को पाएंगे। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल कर सकते हैं। वहीं बुधादित्य योग और लक्ष्मी नारायण योग आप लोगों की गोचर कुंडली के नवम भाव में बनेगा। इसलिए आप लोगों को किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। साथ ही सभी रुके हुए काम बनेंगे।
वृष राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में बुधादित्य योग और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण पंचम भाव में होने जा रहा हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही सर्वपितृ अमावस्या महालया के दिन ग्रहों के राजा, रानी, राजकुमार के साथ शुक्र ग्रह का संयोग वृष राशि के लोगों के लिए आनंद का अवसर लेकर आया है। साथ जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको ये समय शानदार रहने वाला है। वहीं प्रेम- प्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिलेगी।
सिंह राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में बुधादित्य योग और लक्ष्मी नारायण दूसरे भाव में बन रहा है। वहीं महालया अमावस्या पर कन्या राशि में 4 ग्रहों का संयोग सिंह राशि के लोगों के लिए भी बहुत शुभ फलदायी रहेगा। आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही निवेश के लिए समय अनुकूल है। वहीं उधार दिया हुआ धन वापस आ सकता है।
साथ ही जिन लोगों को का करियर वाणी ( शिक्षा, मार्केटिंग और मीडिया) के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है।