interesting

इस धनतेरस इन 5 राशि के लोगों पर लक्ष्मी जी रहेंगी मेहरबान, जानिये क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

Dhanteras 2022: धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हर वर्ष मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है।

मान्यता के अनुसार इन दिन कोई भी नया सामान खरीदनें से घर में बढ़ोतरी होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन्वंतरि देव की पूजा का शुभ मुहूर्त 23 अक्टूबर 2022 को 5.44 बजे से 6.05 बजे तक है।

news photos 2

वहीं इस दिन शनि देव मार्गी हो रहे हैं। जिसका असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। वहीं इस दौरान कई राशि के लोगों की आर्थिक बढ़ोतरी भी हो सकती है। आइए जानते हैं इस दौरान किन-किन राशि के लोगों पर धन की देव मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने वाली है और किन्हें आर्थिक बढ़ोतरी मिल सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि देव आठवें और नौवें भाव के स्वामी होते हैं। इस अवधि में इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। निवेश से भी धन लाभ हो सकता है।

news photos 1

मेष राशि- जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। विदेश जमीन आदि से भी लाभ मिल सकता है। साझेदारी में कोरोबार करने के लिए यह समय उत्तम हो सकता है। पेशेवर जीवन में समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है।

news photos 3

धनु राशि– इस राशि के जातकों के लिए शनि देव दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी हैं। जातकों के आय बढ़ सकते हैं और बचत करने भी सफलता मिल सकती है। लंबति कार्य भी पूरे हो सकते हैं। सामाजित छवि में इस दौरान सुधर सकती है और मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

news photos 4

मीन राशि- इस राशि के जातकों पर भी शनि देव की कृपा रहेगी। आर्थिक कमी जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर भी समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यवसाय में भी सफलता मिल सकती है।

तुला राशि- इस राशि के जातकों के पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। कई जातकों को भौतिक लाभ भी मिल सकता है। जमीन भी इस अवधि में कई जातकों खरीद सकते हैं।

Related Articles

Back to top button