दशहरे से पहले बदल सकती है इन लोगों की किस्मत, जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं शामिल

Grah Gochar 2022 October: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार दशहरे से पहले कई राशि के लोगों की किस्मत बदल सकती है। साथ ही धन आदि लाभ और करियर में सफलता भी मिल सकती है।
दशहरा 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर 2022 को बुध देव कन्या राशि में मार्गी होंगे। इसका अच्छा प्रभाव कई राशि के लोगों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं बुध देव के मार्गी होने से किन राशि के जातकों पर धन आदि लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि- इस राशि के जातको को बुध देव के स्वराशि में मार्गी होने से आर्थिक समय अच्छा हो सकता है। कार्यस्थल पर भी मेहनत का फल मिल सकता है। छात्र जातकों की पिछली परेशानियां इस दौरान खत्म हो सकती हैं और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस अवधि में जातकों के संबंध मजबूत होंगे।
मिथुन राशि- करियर में कुछ नया सीखने को मिल सकता है। संपत्ति खरीदने के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें जातकों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। लंबित योजनाओं पर भी इस दौरान काम हो सकता है।
सिंह राशि- इस राशि के जातकों को इस दौरान कार्य पूरा करने में मदद मिल सकती है। परिवार का भी सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र के लिए भी समय अच्छा हो सकता है। इस दौरान सेहत भी अच्छी हो सकती है।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए, जो व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें लाभ हो सकता है। आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश या विदेशी कंपनियों में करियर बनाने के लिए भी यह अनुकूल समय है। आर्थिक लाभ के साथ सामाजित मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि- जातकों को रूके हुए पैसे मिल सकते हैं। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। कार्यस्थल पर भी सहकर्मियो का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जीवन में चली रही पिछली समस्याओं से भी निजात मिल सकता है।
धनु राशि- कार्यक्षेत्र में लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। करियर में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।