interesting

नवंबर में 5 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन 4 राशियों के लोगों को मिल सकती है तरक्की!

Grah Gochar November 2022: नवंबर 2022 में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे यानि की राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 नवंबर 2022 से 24 नवंबर 2022 तक 5 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा।

news photos 4

11 नवंबर को शुक्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 13 नवंबर को मंगल देव वृषभ राशि में और बुध का वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। 16 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और 24 नवंबर को गुरु मीन राशि में मार्गी होंगे। इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। वहीं ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कई राशि के लोगों को आर्थिक बढ़ोतरी, करियर में सफलता और धन लाभ भी हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशि के लोगों को इस अवधि में लाभ होने वाला है।

मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी लाभ दे सकता है। विरासत या अन्य माध्यमों से लाभ हो सकता है।सूर्य देवा राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों, जो शोध कार्य कर रहे हैं। उन्हें सफलता दिला सकता है। वहीं शुक्र देव जातकों को कोराबार में फायदा दिला सकते हैं।

news photos 1

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का गोचर औरगुरु बृहस्पति का मार्गी लाभप्रद हो सकता है। व्यवसाय में फायदा हो सकता है। छात्र जातकों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है।कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही करियर में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

news photos 2

सिंह राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का राशि परिवर्तन लाभ और समृद्धि दिला सकता है। वहीं छात्र जातकों के लिए मंगल देव का गोचर अच्छे नतीजे दे सकता है। बुध देव के गोचर से जातकों को कोरोबार में लाभ हो सकता है। कुछ जातक इस दौरान व्यवसाय की भी योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि–कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य देव और गुरु बृहस्पति की स्थिति से फायदा हो सकता है। एमएमनी कंपनियों में काम कर रहे जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। व्यवसाय बढ़ाने के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। धन लाभ हो सकता है। साथ ही और भी कई फायदे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button