interesting

दिवाली बाद गुरु बृहस्पति इन 4 राशि वालों की चमका सकते हैं किस्मत, घनलाभ और उन्नति के प्रबल योग

Guru Planet Margi 2022 : ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर और मार्गी होता है और मार्गी होने का असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 12 साल अपनी स्वराशि मीन में वक्री हुए हैं। जहां वो 24 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु ग्रह के मार्गी होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस दौरान व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

news photos 4

वृष राशि: गुरु ग्रह के मार्गी होते ही आप लोगों को करियर और व्यापार में अशातीत सफलता मिलेगी। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव में मार्गी होने जा हैं। जिसे आय और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं। साथ ही इस दौरान आपके आय के नए- नए माध्यम भी बनेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही कोई बड़ी व्यावसायिक डील फाइनल होने से अच्छा मुनाफा हो सकता है।

आप लोग इस समय वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही गुरु बृहस्पति आपके 8वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय जो लोग शोध के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको ये समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस समय आपको कोई कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।

मिथुन राशि: गुरु ग्रह के मीन राशि में मार्गी होते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपके दशम स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे जॉब, कारोबार और कार्यक्षेत्र का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपकी पदोन्नती हो सकती है। साथ ही इस दौरान नए ऑर्डर आने से आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं और व्यापार का विस्तार हो सकता है।

news photos 2

कर्क राशि: गुरु ग्रह के मार्गी होने से आप लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपके नवम स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही गुरु ग्रह के मार्गी होते ही आपके अटके हुए काम भी बनेंगे। वहीं इस समय आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं जिन लोगों का कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है उन लोगों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। इस समय आप लोग एक मून स्टोन या मोती धारण कर सकते हैं, जो आपके लकी साबित हो सकता है।

news photos 3

कुंभ राशि: गुरु बृहस्पति का मार्गी होना आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपके दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जिन लोगों का करियर वाणी और मार्केटिंग से जुड़ा है। जैसे- (शिक्षक, मार्केटिंग वर्कर, मीडिया) इन लोगों को यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है।

Related Articles

Back to top button