देवताओं के गुरु मार्गी होकर बनाएंगे ‘केंद्र त्रिकोण राजयोग’, इन राशि वालों को धनलाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग

Guru Planet Margi 2022 : ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि परिवर्तन और मार्गी होता है और मार्गी होने का असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 12 साल अपनी स्वराशि मीन में वक्री हुए हैं। जहां वो 24 नवंबर को मार्गी होंगे। गुरु ग्रह के मार्गी होने से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और करियर में आशातीत सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
वृष राशि: केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव आ सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव में मार्गी होंगे। जिसे आय और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। साथ ही इस दौरान आय के नए- नए माध्यम भी बनेंगे। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही कोई बड़ी व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है। आप लोग इस समय वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।
इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। साथ ही गुरु बृहस्पति आपके 8वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय जो लोग शोध के फील्ड से जुड़े हुए हैं उनको ये समय बेहतर साबित हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको कोई कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। कुलमिलाकर आप लोगों के लिए यह समय बेहतर साबित हो सकता है।
मिथुन राशि: केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपके दशम स्थान में मार्गी होंगे। जिसे जॉब, बिजनेस और कार्यक्षेत्र का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में नया कोई दायित्व मिल सकता है। मतलब आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस दौरान नए ऑर्डर आने से आपको कारोबार में अच्छा मुनाफे होने के योग हैं। साथ ही इस समय आपके नए व्यावसायिक संबंध बननें और कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं जिन लोगों का बिजनेस बुध ग्रह और गुरु बृहस्पति से संबंधित है, उनको अच्छा मुनाफा होने के आसार हैं। आप लोग एक आनेक्स रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।
कर्क राशि: गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से केद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। वहीं गुरु बृहस्पति आपके नवम स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही गुरु ग्रह के मार्गी होते ही रुके हुए काम बनेंगे। वहीं इस समय आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह का ऑफर आ सकता है।
वहीं जिन लोगों का बिजनेस विदेश से जुड़ा हुआ है उन लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आप इस दौरान किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। इस समय आप लोग एक चंद्रकांता या मोती धारण कर सकते हैं, जो आपके लकी रत्न साबित हो सकता है।