interesting

हाथ पर ‘V’ का निशान माना गया है शुभ, ऐसे लोग व्यापार और राजनीति में खूब कमाते है नाम और शौहरत

Lucky Sign On Palm: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों के आधार पर उसके नेचर और भविष्य के बारे में पता बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद लकीरों और तिलों के आधार पर उसके व्यक्तित्व और जीवन के बारे में बताया जाता है।

news photos 3

आपको बता दें कि हाथ में अनगिनत रेखाएं और चिह्न होते हैं। वहीं कई सारे लकी निशान भी होते हैं, व्यक्ति को ऊंचाईयों पर ले जाने की तरफ इशारा करते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं V निशान के बारे में। हथेली पर ये लकी निशान हृदय रेखा पर तर्जनी और मध्यमा अंगुली (इंडेक्स और मिडिल फिंगर) के ठीक नीचे बनता है। आइए जानते हैं इस निशान के बारे में…

news photos 3

हथेली पर V निशान का महत्व

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हथेली पर ‘V’ का ये चिह्न व्यक्ति के बारे में बहुत सी बातें बताता है। आपको बता दें कि चिह्न को देखकर आप उसके रिलेशनशिप, वैवाहिक जीवन, करियर और इमोशन से जुड़ी बातें पता कर सकते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, जिन लोगों की हाथ पर ये चिह्न होता है, वे लोग किस्मत के धनी, सफल और पैसे वाले होते हैं।

Palmistry: हाथ पर ‘V’ का निशान माना गया है शुभ, ऐसे लोग व्यापार और राजनीति में खूब कमाते है नाम और शौहरत

मदद को रहते हैं हमेशा तैयार

वहीं जिन लोगों की हथेली पर ‘V’ का चिह्न होता है। ये लोग जीवनसाथी, परिवार और दोस्तों का सुख- दुख में हमेशा साथ देते हैं। साथ ही बुरा वक्त आने पर ऐसे लोग हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। ये लोग विश्वसनीय होते हैं और रिश्ते को अंत तक निभाते हैं।

news photos 2

35 साल के बाद करते हैं तरक्की

साथ ही जिन लोगों के हाथ में यह निशान होता है इन लोगों को जीवन के शुरुआती दिनों में संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन 35 साल के बाद इन लोगों की जिंदगी में एक दम से बड़ा बदलाव आता है। ये लोग करियर, बिजेनस या नौकरी के मामले में ये एकदम से तरक्की करते हैं। ये लोग या तो बड़े कारोबारी बनते हैं या राजनेता। इन लोगों को पैसा और शौहरत दोनों हासिल होती हैं।

news photos 4

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार ह्रदय रेखा पर बना V का निशान व्यक्ति को बेशुमार धन-दौलत देता है। साथ ही ये निशान इंसान की कामयाबी की ओर संकेत भी देता है। मतलब ये लोग आर्थिक रूप से मजबूत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button