इन 4 राशियों पर होती है भगवान विष्णु की विशेष कृपा, जीवन में सुख-समृद्धि और तिजोरी भरकर पैसे

ज्योतिष में कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा मानी जाती है। इन राशियों के जातकों को काफी भाग्यवान भी माना जाता है और इन पर लक्ष्मी की हमेशा कृपा रहती है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान विष्णु का संबंध बृहस्पति से बताया गया है। इसलिए गुरुवार को भगवान विष्णु की पूूजा से गुरु प्रसन्न होते हैं और जातक को बहुत ही शुभ परिणाम मिलते हैं।
साथ ही उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। गुरुवार को भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। नारायण की कृपा से जातकों का जीवन सुखी और सभी सुखों से भरा होता है। तो चलिए आपको बताते हैं किन राशियों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है।
1. वृष राशि – ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार वृष भगवान विष्णु की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि का स्वामी शुक्र है।इस राशि के लोह काफी मेहनती स्वभाव के होते हैं और उन्हें अपनी मेहनत के दम पर बड़ी सफलता मिलती है। इस राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। इसलिए अगर आपको जीवन में कोई बाधा आ रही हो, तो गुरुवार का व्रत करें। इससे गुरु के शुभ फल भी मिलेंगे और भगवान विष्णु की कृपा से हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
2. कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों पर भी भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इस राशि का स्वामी चंद्रमा है और 12 राशियों में इसे सबसे अच्छी राशि माना जाता है। इस राशि के लोग काफी भाग्यवान, खूबसूरत, रचनात्मक और कलाप्रेमी होते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से इस राशि के जातकों का जीवन खुशियों से भरा रहता है। ऐसे में अगर आप गुरुवार के दिन गुरु के बीज मंत्र का जाप करें, तो उन्हें जीवन में और तरक्की मिलेगी। माना जाता है कि भगवान विष्णु की कृपा से इन लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
3. सिंह राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस राशि जातक स्वाभिमानी, नेतृत्व-क्षमता से युक्त और प्रसिद्ध होते हैं। ऐसे जातक अक्सर प्रशासन, राजनीति, मैनेजमेंट आदि में उच्च पद हासिल करते हैं। सूर्य देव पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है, इसलिए इस राशि को भगवान विष्णु का प्रिय राशि माना जाता है। इस राशि के लोग किसी भी काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। और उन्हें किसी भी कार्य में शीघ्र ही सफलता मिल जाती है। गुरुवार के दिन अगर आप पांच कच्ची हल्दी भगवान शिव को चढ़ाएं, तो आपकी तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।
4. तुला राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि को भी भगवान विष्णु की प्रिय राशि माना जाता है। तुला राशि के स्वामी भी शुक्र देव हैं। माना जाता है कि इस राशि के जातकों पर भी भगवान विष्णु की कृपा होती है। जिससे वे जीवन में हर खुशी का आनंद लेते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से तुला राशि के लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन व्रत-पूजन से गुरु के दोष भी ठीक होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है।