मंगल ग्रह मिथुन राशि में करेंगे गोचर, इन 5 राशि वालों के मालामाल होने का महासंयोग

Mangal Gochar 2022: ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह 16 अक्टूबर 2022 को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 16 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर मंगल ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार मंलग ग्रह के गोचर का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। यहां हम आपको उन 5 राशियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें इस दौरान धन लाभ के साथ कई फायदे हो सकते हैं।
मेष- ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह उनके अष्टम भाव के स्वामी होते हैं। निवेश जैसे कार्यों में सफलता मिल सकती है। कोरोबार करने के लिए यह अच्छा समय हो सकता है।
सिंह राशि- मंगल ग्रह चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान इस राशि के जातकों को निवेश से लाभ हो सकता है। वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। जमीन संबंधी कार्यो में लाभ प्राप्त हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आप की ओर से किए गए कार्य पूरे होंगे और आपकी सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है।
कन्या- कन्या राशि के लिए मंगल ग्रह तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। कार्यस्थल पर आपका पद बढ़ सकता है। व्यापार में विस्तार आपके लिए लाभकारी हो सकता है। नेतृत्व क्षमता भी बढ़ सकती है। नौकरी में भी परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। समस्याओं से भी निजात मिल सकता है।
मकर- इस राशि के लिए मंगल ग्रह चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले जातकों के लिए यह अच्छा समय हो सकता है। शारीरिक समस्या होने की संभावना नहीं है।
मीन- मीन राशि के लिए मंगल ग्रह दूसरे और नौवे भाव के स्वामी होते है। जातकों के आय में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। साथ ही विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी आदि कार्यक्षेत्र में तरक्की हो सकती है। वृश्चिक राशि: शुक्र देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शुक्र देव 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी इनकम के नए- नए माध्यम भी बन सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म, एक्टिंग, फैशन डिजाइनिंग से संबंधित है उनको यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको बिजनेस और करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिल सकता है। वहीं जो लोग स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं वो कर निवेश कर अच्छा धनलाभ कमा सकते हैं। आप लोग इस दौरान एक टाइगर स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि: शुक्र देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का अवसर आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।
वहीं इस समय कारोबार का विस्तार भी हो सकताहैं। साथ ही व्यावसायिक नए संबंध बन सकते हैं। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। मतलब आपके काम की सराहना हो सकती है। आप किसी टार्गेट को पाने में सफल हो सकते हैं। जिससे आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। अगर आप राजनीति में भी सफल हो सकते हैं। इस समय आपको संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।