ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह होने जा रहे हैं वक्री, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग

Mangal Planet Vakri: वैदिक पंचाग के अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल देव 30 अक्टूबर को मिथुन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैंं जिनको मंगल ग्रह के वक्री होने से व्यापार और करियर में सुनहरी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि: आपकी गोचर कुंडली में मंगल ग्रह 11वें भाव में वक्री होंगे। जिससे आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही किसी डील में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपकी कर्म में कामों में रुचि बढ़ेगी। सिंह राशि के लोगों को बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश करेंगे, उनको शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी आपका इस समय मजबूत होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। परिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। वहीं आप इस समय परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगें।
कन्या राशि: आपकी राशि से मंगल देव दशम स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, बैंकिंग और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको ये समय बेहतर साबित हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय काफी अच्छा माना जा रहा है। आप लोगों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
वृष राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आप लोगों की गोचर कुंडली के दूसरे स्थान में वक्री होंगे। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए आप लोग इस समय व्यापार में अच्छा धन कमा सकते हैं। इस समय पुराना फंसा हुआ पैसा वापिस मिलने की संभावना है। इस समय आप कारोबार के संबंध से छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। इस समय प्रापर्टी में निवेश करना आपको लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।