interesting

26 अक्टूबर तक तुला राशि में विराजमान रहेंगे बुध देव, इन 3 राशि वालों को मिल सकता है अपार पैसा और पद-प्रतिष्ठा

Budh Gochar In Kanya: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। यह राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि बुध देव ने 21 अगस्त को अपनी प्रिय राशि कन्या में प्रवेश कर लिया है, जहां वो 61 दिन तक विराजमान रहेंगे। इसलिए इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

news photos 3

सिंह राशि: बुध देव का गोचर आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से बुध ग्रह का गोचर दूसरे भाव में हुआ है। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने से लाभ हो सकता है।

news photos 1

साथ ही इस दौरान आप साझेदारी का व्यापार शुरू कर सकते हैं। जिसमें अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय बेहतर सिद्ध हो सकता है। साथ ही आपकी राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं और ज्योतिष के मुताबिक बुध और सूर्य ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: बुध देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को करियर और व्यापार में सफलता भरा साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव ने आपकी राशि से 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसे कुंडली का विशेष भाव माना जाता है। साथ ही इसे आय और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में विशेष बढ़ोतरी होने के योग हैं। साथ ही इस दौरान आपको व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है।

news photos 1

वहीं इस समय जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता भी आएगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर पर को धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकता है। वहीं राजनीति के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप शेयर बाजार या सट्टा, लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। क्योंकि धनलाभ के योग बन रहे हैं।

news photos 4

धनु राशि: बुध ग्रह ने आपकी राशि से दशम स्थान में प्रवेश किया है। जिसे बिजनेस और जॉब का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस समय कारोबार में विस्तार के भी योग बने हुए हैं। साथ ही कारोबार में नए संबंध बनने से अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय आप कार्यस्थल पर टारगेट पाने में सफल रहेंगे। इस समय बॉस का आपको साथ मिल सकता है। आप लोग इस दौरान एक पन्ना और पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button