interesting

करवा चौथ पर बन रहा रोहिणी नक्षत्र का संयोग, इन 3 राशि वालों को धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

Karwa Chauth 2022: वैदिक पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत इस साल 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख- समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वहीं इस साल करवा चौथ के दिन विशेष संयोग बनने जा रहा है। इस दिन चंद्रमा शाम को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसलिए इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको इस दौरान विशेष धनलाभ और तरक्की के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

news photos 4

कर्क राशि: चंद्रमा का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको व्यापार में धन आगमन के नए मार्गी बनेंगे। किसी व्यापारिक डील में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं निवेश के लिए यह समय अनुकूल है, निवेश कर सकते हैं। इस समय आपको आकस्मिक धन की भी प्राप्ति भी हो सकती है। मतलब उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। इस समय आपको संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी खुद चंद्र ग्रह हैं। इसलिए आप लोगों को यह स्थिति बेहद शुभ फलदायी साबित हो सकती है।

news photos 2

सिंह राशि: आप लोगों के लिए चंद्रमा का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ होने के प्रबल योग हैं। वहीं पुराने रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। अगर आपका व्यापार सिंह राशि के जुड़ा हुआ है तो आपको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। वहीं सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और ज्योतिष अनुसार सूर्य देव और चंद्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए चंद्रमा ग्रह का रोहिणी नक्षत्र शुभ साबित हो सकता है।

Karwa Chauth 2022

कन्या राशि: चंद्रमा का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कन्या राशि के जातकों को हर मामले में सफलता भरा साबित हो सकता है। इस समय आपकी भौतिक उन्नति होगी। व्यापार के सिलसिले से आप यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उनको कोई पद मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों को बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश करेंगे, उनको शुभ समाचार मिल सकता है। घर में इस समय कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कुल मिलाकर करवा चौथ पर बन रहा चंद्रमा का यह संयोग आपको शुब साबित हो सकता है।

करवा मिट्टी का एक गिलास होता है जो करवाचौथ की थाली का अहम हिस्सा है। बिना करवा के उपवास पूरा नहीं होता। करवाचौथ के मौके पर पूजा सामग्री की दुकानों पर ये आसानी से उपलब्ध हो जाता है। करवा में चावल भरकर पूजा की जाती है। अगर आपके पास मिट्टी का करवा मौजूद नहीं हैं तो आप धातु का करवा भी यूज कर सकती हैं।


भगवान श्रीगणेश और चंद्रमा की आरती के लिए मिट्टी के दो दीपक बेहद जरूरी हैं। आरती के बाद एक दीपक श्रीगणेश जी के सामने रखें और दूसरे दीपक से चंद्रमा की आरती करें। आप इन दीपक में तेल की जगह घी का इस्तेमाल करें शुभ रहेगा। छन्नी करवाचौथ की थाली का सबसे जरूरी हिस्सा है। छलनी में ही चंद्रमा को देखा जाता है और बाद में पति को देखा जाता है। करवाचौथ की थाली में आप छलनी को भी अपनी लिस्ट में शामिल करें। गणेश जी की पूजा के लिए पूजा की थाली में कुमकुम और चावल को भी शामिल करें। कुमकुम और चावल गणेश जी को तिलक लगाने के लिए जरूरी है।

Related Articles

Back to top button