interesting

4 अक्टूबर तक इन राशियों पर रहेगी माता रानी की असीम कृपा, मिलेगी आर्थिक समृद्धि

Maa Durga Favourite Zodiac Signs In Hindi: आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो चुकी है। नवरात्रि मां दुर्गा से जुड़ा पर्व है, जिसमें 9 दिन तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि के ये पावन दिन शुभ कार्यों के लिए बेहद ही उत्तम माने जाते हैं। इन दिनों कई शुभ कार्य किए जाते हैं।

news photos 1

शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। नवरात्र के दिनों में सच्चे मन और सही तरीके से पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। जो जातक अपनी राशि अनुसार इन 9 दिनों में मां अम्बे की पूजा करते हैं उन्हें मनोवांछित फल प्राप्त होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष राशियां हैं जिन पर माता रानी की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

मेष राशि के जातकों पर माता रानी विशेष कृपा बरसाएंगी। नवरात्रि के दौरान मेष राशि के जातक जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे उसमें उन्हें सफलता मिलेगी। इनके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। इसके साथ ही माता रानी की कृपा से संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन राशि के जातकों के लिए नवरात्रि के ये नौ दिन फलदायी होंगे। मिथुन राशि के जातकों को इन 9 दिनों में अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके जो भी कार्य अटके हुए हैं वो पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। भूमि व वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। सिंह राशि के जातकों पर मां दुर्गा की असीम कृपा रहेगी। इन दिनों में भाग्योदय होने की संभावना है। माता रानी की विशेष कृपा के कारण आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।

news photos 3

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि जीवन में खुशहाली लेकर आएगी।वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन आगमन के योग बनेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कुंभ राशि के जातकों के लिए नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी कुछ शुभ समाचार प्रदान करेंगी। अभी तक चली आ रही करियर से जुड़ी समस्याएं नवरात्रि में समाप्त होंगी। कुंभ राशि के जो जातक व्यापारी हैं उनको लाभ मिलने की संभावना है।

Five Rajyog Will Make In Ganesh Chaturthi 2022 These Zodiac Sign Can Be More Profit

नवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही 9 दिनों तक माता के अलग- अलग स्वरूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि का त्योहार साल में 4 बार आता है, लेकिन इनमें चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। वहीं दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। इस बार माता हाथी पर सवार होकर आई हैं। इसका संकेत है कि देश में खुशहाली रहेगी। बारिश अधिक होगी। वहीं बताया जाता है कि नवरात्रि के समय अगर कुछ चीजें घर में लाई जाएं तो देवी मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

news photos 2

मान्यता के अनुसार नवरात्रि के दौरान मोर पंख को घर में लाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दुर्गा मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। सात ही मोर पंख घर पर लाने से वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही यदि मोरपंखी विधिवत पूजा करके इसे बच्चों के पढ़ने वाले कमरे में रखा जाए तो इससे बच्चों का मन विचलित नहीं होता और पढ़ाई में एकाग्रहता बढ़ती है।

news photos 4

शास्त्रों के अनुसार अगर आरोग्य रहना चाहते हैं, तो नवरात्र के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन में किसी भी दिन गाय का घी खरीदकर लाएं। इससे लाभ मिलेगा। साथ ही मां आरोग्य का वरदान देंगी। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का काफी महत्व बताया गया है। क्योंकि पूजा में तुलसी दल का प्रयोग किया जाता है। बिना तुलसी दल के भगवान का भोग अधूरा माना जाता है। नवरात्रि में तुलसी का पौधा घर लाकर अगर उसे रोपा जाए और पूजा की जाए तो उससे घर में खुशहाली आती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शारदीय नवरात्र के दौरान घर पर लाएं ये वस्तुएं, मां दुर्गा की कृपा से सभी मनोकामाएं होंगी पूरी

Related Articles

Back to top button