interesting

पॉवरफुल नीचभंग राजयोग बनने से इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, शुक्र देव की रहेगी विशेष कृपा

Neech Bhang Raj Yog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि धन और वैभव के कारक शुक्र देव ने 24 सितंबर को कन्या राशि में गोचर कर लिया है। जो इनकी नीच राशि मानी जाती है। लेकिन वह 59 साल बाद त्रिग्रही नीचभंग राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।

news photos 2
इस समय वहीं गुरु और शनि स्वराशि में स्थित हैं। बुध ग्रह भी उच्च अवस्था में विराजमान हैं। साथ ही बुध के साथ सूर्य देव युति बनने से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको विशेष धनलाभ और भाग्योदय के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि: त्रिग्रही नीचभंग राजयोग आप लोगों के लिए शुभफलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह नीचभंग राजयोग बनाकर विराजमान हैंं। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में लाभ भाव पर देव गुरु , शनि देव भाग्य स्थान पर और धन का स्वामी भी उच्च अवस्था में विराजमान हैं। साथ ही केंद्र त्रिकोण राजयोग और समसप्तक राजयोग बना हुआ है। इसलिए आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। साथ ही इस समय आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता। इस समय वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है।

news photos 3

मिथुन राशि: त्रिग्रही नीचभंग राजयोग आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। कही आपने निवेश किया हुआ है तो आपको इस समय अच्छे लाभ की संभावना है। साथ ही कारोबार में नए ऑर्डर आने से अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय आप बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। धनलाभ के योग बने हुए हैं। अगर आप स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। मुनाफा हो सकता है। इस समय आपके अटके हुए काम भी बनेंगे। अगर आपका करियर वाणी और मार्केटिंग से जुड़ा है जैसे- (शिक्षा, मीडिया, मार्केटिंग वर्कर) उन लोगों के लिए समय बेहतर साबित हो सकता है।

news photos 1

सिंह राशि: त्रिग्रही नीचभंग राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं । क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव ने बुधादित्य राजयोग का निर्माण किया है। वहीं आपकी गोचर कुंडली में शुक्र ग्रह नीचभंग राजयोग बना कर स्थित हैं। साथ ही अखंड साम्राज्य योग बना हुआ है। आप लोगों को भी बिजनेस में अच्छा धनलाभ होने की संभावना है। वहीं किसी डील में अच्छा मुनाफा भी हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको नई नौकरी का भी ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदना का मन बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button