interesting

नवंबर में बन रहा शुभ संयोग, दो ग्रह करेंगे एक ही राशि में प्रवेश, इन 5 राशि के लोगों के भाग्योदय के प्रबल योग!

Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में बेहद शुभ संयोग बन रहा है। दो ग्रह एक ही राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई राशि के लोगों के भाग्योदय के प्रबल योग भी बन रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 13 नवंबर को बुध देव और तीन दिन बाद 16 नवंबर 2022 को सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और सूर्य देव कई राशि के जातकों को करियर में सफलता आदि लाभ दे सकते हैं। यहां जानते हैं इस दौरान किन-किन राशि के लोगों को क्या-क्या लाभ हो सकता है।

news photos 1

वृषभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध देव पांचवे और दूसरे भाव से स्वामी होते हैं। जातकों को कोरोबार में लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर भी समय अच्छा रहेगा। प्रेमी जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य देव तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। संबंधों में भी मधुरता आएगी।
news photos 3

कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। आर्थिक बढ़ोतरी हो सकता हैं।छात्रों के लिए भी समय अनुकूल हो सकता है। बुध देव के राशि परिवर्तन के जातकों को पुराने विवाद हल करने में मदद मिलेगी। कुछ जातक इस दौरान तनाव मुक्त भी रह सकते हैं।

news photos 2

तुला राशि- जातकों के लिए सूर्य और बुध देव का गोचर लाभदायक हो सकता है। आय में बढ़ोतरी के साथ करियर में भी सफलता मिल सकती है। फाइनेंस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को फायदा हो सकता है। घर में भी शांति का वातावरण बना रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के मान-सम्मान बढ़ सकते हैं। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। करियर में भी नतीजे अच्छे मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दसवें भाव के और बुध देव आठवें व एकादश भाव के स्वामी होते हैं।

Related Articles

Back to top button