अक्टूबर में बन रहा बेहद शुभ संयोग, 7 ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, जानें किन राशियों के लोगों को मिल सकता है पैसा और समृद्धि

Planet Zodiac Change 2022: इस बार अक्टूबर में बेहद शुभ संयोग बना रहा है। अक्टूबर में 7 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर कई राशियों के लोगों पर पड़ेगा। इस दौरान कई राशि के लोगों को पैसा और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 अक्टूबर को बुध देव कन्या राशि में मार्गी होंगे, 16 अक्टूबर को मंगल देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, 17 अक्टूबर से सूर्य देव तुला राशि में गोचर करेंगे, 18 अक्टूबर से शुक्र देव तुला राशि में गोचर करेंगे। वहीं 23 अक्टूबर से शनि देव मकर राशि में मार्गी हो रहे हैं और 26 अक्टूबर को बुध देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे, 30 अक्टूबर को मंगल देव मिथुन राशि में वक्री होंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आइए जानते हैं ग्रहों के गोचर और वक्री होने से किन राशि के जातकों को के लिए समय अच्छा हो सकता है। साथ ही किन्हें धन, वैभव और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
बुध देव के मार्गी होने से इन राशियों के लोगों को हो सकता है धन लाभ
बुध देव के मार्गी होने से वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक समय अच्छा रहेगा। करियर में भी अच्छें परिणाम मिल सकते हैं। वहीं तुला राशि के जातकों के लिए कारोबार के लिए यह समय अच्छा रहेगा और आर्थिक बढ़ोतरी भी होगी। विदेश में करियर बनाने वाले जातकों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है।
मंगल देव मिथुन राशि में करेंगे गोचर, इन जातकों को मिलेगी समृद्धि
इस दौरान मेष राशि के जातकों के आय बढ़ सकते हैं और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर भी प्रसंशा हो सकती है। वहीं मीन राशि के जातकों को इस दौरान धन आदि लाभ हो सकता है। व्यापार में भी विस्तार आपको मुनाफा दे सकता है।
सूर्य देव के राशि परिवर्तन से इन जातकों को हो सकता है लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान सिंह राशि के जातकों के लिए करियर के हिसाब से यह अच्छा समय साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यों को पूरा करने में मदद मिल सकती है। वहीं मकर राशि के जातकों के व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
शुक्र देव तुला राशि में गोचर, इन राशियों के लिए हो सकता है शुभ
मेष राशि के जातकों की छवि में सुधार हो सकता है। धन लाभ के भी योग बन सकते हैं और कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। वहीं कर्क राशि के जातकों के आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए भी यह अनुकूल समय हो सकता है।