interesting

सपने में सांप का काटना शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Snake Bite In Dream Meaning

Sapne Mein Saanp Katne Ka Matlab: सोते हुए सपने हम सभी देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने यूं ही नहीं आते, सपने में हम जो भी देखते हैं उसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है। सपने में दिखने वाली हर चीज हमें भविष्य के बारे में संकेत देती है। कुछ सपने शुभ संकेत देते हैं। वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो भविष्य में होने वाली किसी दुर्घटना की ओर इशारा करते हैं। अधिकतर लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं। किसी को सपने में सांप फन उठाए दिखाई देता है, तो किसी को डंसते हुए। इस तरह के सपने को कुछ लोग शुभ मानते हैं, तो कुछ लोग अशुभ। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि जब व्यक्ति कालसर्प दोष से पीड़ित होता है तब उसे सांप के सपने आते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार चलिए जानते हैं कि आखिर सपने में क्यों दिखाई देते हैं सांप और क्या होता है इनका मतलब…

news photos 4

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में आपको सांप काटता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब भविष्य में आपको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। वहीं यदि सांप काटने में असफल रहे तो ये सपना शुभ संकेत है। ऐसे सपने का मतलब ये है कि आप किसी काम में जीत हासिल करेंगे।

सपने में सांप का काटना शुभ या अशुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सांप के दांतों का दिखना भी शुभ नहीं माना जाता है। यदि आप सपने में सांप के दांत देखते हैं, तो आपको किसी से धोखा मिल सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सांप के दांतों का दिखना भी शुभ नहीं माना जाता है। यदि आप सपने में सांप के दांत देखते हैं, तो आपको किसी से धोखा मिल सकता है।

सपने में सांप का काटना शुभ या अशुभ

यदि आप सपने में सांप को मारते हैं, तो इस तरह का सपना अच्छा माना जाता है। ऐसे सपने का मतलब ये है कि आप जल्द ही अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करने वाले हैं।

news photos 2

यदि आपको सपने में बहुत सारे सांप दिखाई देते हैं, तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इस तरह का सपना देखना भविष्य में परेशानियां आने का संकेत देता है। इसके अलावा यदि आपको सपने में सांप दिखाई दे रहा है और वो आपका पीछा कर रहा है और आप घबराए हुए हैं, तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर परेशान या डरे हुए हैं। ऐसा सपना सही नहीं माना जाता है।

 

Related Articles

Back to top button