interesting

धनतरेस पर शनि देव होने जा रहे हैं मार्गी, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग

: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करते हैं। साथ ही ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं। आपको बता दें कि शनि ग्रह 23 अक्टूबर को मार्गी होने जा रहे हैं। इस दिन धनतेरस भी है। साथ ही शनि देव के मार्गी होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का मार्गी होना विशेष लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

news photos 4

मेष राशि: धनतेरस से आप के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शनि ग्रह दशम भाव में मार्गी होंगे। जिसे व्यापार, कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आप व्यापार में निवेश कर सकते हैंं। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वहीं आपको स्टॉक मार्केट, लॉटरी और सट्टा में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपकी पदोन्नती हो सकती है। इस समय आप लोग एक फिरोजा रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।

धनु राशि: धनतेरस पर शनि देव के मार्गी होने से आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है, क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में मार्गी होंगे। जिसे वैदिक ज्योतिष में धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप इस समय विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही अगर आपका करियर वाणी से संबंधित है जैसे- (शिक्षक, मार्केटिंग वर्कर, मीडिया, फिल्म), तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। आप लोग इस समय एक पुखराज रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।

news photos 3

मीन राशि: शनि ग्रह के मार्गी होने से आप लोगों को भाग्य का साथ तो मिलेगा ही, साथ ही करियर में भी तरक्की मिलेगी। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शनि ग्रह 11वें भाव में मार्गी होंगे। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है हैं। साथ ही इस समय इनकम के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

news photos 1

वहीं इस दौरान आप पार्टनरशिप का काम शरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट, सट्टा और लॉटरी में आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस दौरान आप लोग एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपका भाग्य रत्न साबित हो सकता है।

Surya Grahan 2022

Related Articles

Back to top button