सूर्य-राहु ने बनाया बेहद अशुभ षडाष्टक योग, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान

Shadashtak Yog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के अनलकी। आपको बता दें कि सूर्य ग्रह ने कन्या राशि में प्रवेश किया है। जिससे षडाष्टक योग का बना हुआ है। ज्योतिष में इस योग को बहुत अशुभ माना जाता है। वहीं इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
ऐसे बनता है षडाष्टक योग
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब कुंडली में दो ग्रह एक दूसरे से छठे और आठवें भाव में होते है तो षडाष्टक योग बनता है। आपको बता दें कि सूर्य देव ने कन्या राशि में गोचर किया है जिससे मेष राशि में बैठे राहु के साथ षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है। इस योग में ग्रहों के बीच छठे और आठवें भाव का संबंध बनता। इन राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें…
वृष राशि: षडाष्टक योग आप लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल भार साबित हो सकता है। इसलिए आप लोगों को इस समय किसी बात को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है। साथ ही इस दौरान आपको व्यापार में निवेश करने से बचना चाहिए, क्योंकि समय अभी अनुकूल नहीं है। साथ ही पिता का स्वास्थ्य अभी खराब रह सकता है। वहीं दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। इस समय आपको आंखों और पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको संतान को लेकर कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस समय आपका कारोबार में पैसा भी डूब सकता है। इस समय किसी को पैसा उधार देने से बचें।
सिंह राशि: षडाष्टक योग बनना आप लोगो को थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। साथ ही आपको कार्यस्थल काम को सावधानी पूर्वक करना चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपका साथियों और बॉस के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस समय व्यापार में निर्णय सोच- समझकर लेने चाहिए। क्योंकि नुकसान के योग बने हुए हैं। वहीं इस दौरान कारोबार में धीमी गति से प्रगति होगी। साथ ही कोर्ट कचहरी के मामलों में लापरवाही न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। साथ ही इस समय यात्रा करने से भी बचें।
कुंभ राशि: षडाष्टक योग आप लोगों के लिए नुकसानदायिक साबित हो सकता है। इस समय आपके खर्चे बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। साथ ही कारोबार में धनहानि हो सकती है। वहीं अभी कोई कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होते- होते रुक सकती है। लव पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।