3 राशि वालों को करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता, 30 साल बाद शनि देव वक्री होकर दे रहे आशीर्वाद

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। जिसका सीधा असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 30 साल बाद शनि ग्रह ने जुलाई के महीने में मकर राशि में गोचर किया था और वह 23 अक्टूबर तक मकर राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। मतलब शनि देव करीब 3 महीने तक वक्री अवस्था में संचरण करेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मेष राशि: शनि देव का मकर राशि में वक्री होना आप लोगों को करियर और व्यापार में अच्छी सफलता भरा साबित हो सकता है । क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम स्थान में वक्री हुए हैं, जिसे व्यापार और नौकरी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको नई जॉब मिलने की संभावना है या फिर आपके प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।
व्यापार में नए ऑर्डर आने से आपको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी काम करने की शैली में भी निखार आएगा। जिससे कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। इस समय आप टारगेट को पाने में सफल रहेंगे। इस समय कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। इस दौरान आप कारोबार में निवेश भी कर सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का व्यापार शनि देव से संबंधित हैं उन लोगों को इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है।
मीन राशि: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव का वक्री होना आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है । क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शनि ग्रह 11वें भाव में वक्री हुए हैं। जिसे ज्योतिष में इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम भी बनेंगे। वहीं इस समय आपके नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान व्यापार में मुनाफा अच्छा होने के प्रबल योग हैं। वहीं अगर आपका व्यापार या करियर शनि देव और गुरु ग्रह से जुड़ा है तो आपको इस समय आपको सुनहरी सफलता मिल सकती है। इस समय आप शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी में निवेश कर धन कमा सकते हैं। आप लोगों को इस समय संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि: शनि देव का अक्टूबर तक वक्री रहना आपको लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में वक्री हुए हैं। जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको शेयर बाजार और सट्टा- लॉटरी में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। साथ ही आपको इस दौरान उधार दिया हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको इस समय कोई पद मिल सकता है।
व्यापार में अच्छे धनलाभ के योग हैं। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उन लोगों के लिए यह समय सफलता भरा साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान आप लोग वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार के काम से आप यात्रा भी कर सकते हैं।