अक्टूबर में इन राशि के वालों पर शनि देव की रहेगी कृपा, मिट्टी भी बन जाएगी सोना

Shani Grah: शनि ग्रह को ज्योतिष के अनुसार दुख और पीड़ा का कारक माना जाता है। इसे कुंभ और मकर राशि का स्वामी भी कहा जाता है। जिस जातक की जन्मकुंडली में शनि भारी होता है, उन्हें परेशानियों का समया करना पड़ा है। अक्टूबर में शनि ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं। शनि ग्रह के मार्गी होने से कई राशियों पर इसका प्रतिकूल तो कई पर इसका अच्छा प्रभाव हो सकता है।
ज्योतिष के अनुसार कई राशियां ऐसी हैं, जिन पर इस दौरान शनि देव की विशेष कृपा रहेगी और उनके लिए यह समय लाभकारी हो सकता है। किन राशि के जातकों पर इस दौरान शनि देव की कृपा रहेगी, यहां हम उन राशि के बारें में बताएंगे।
मीन राशि- ज्योतिष के अनुसार इस दौरान मीन राशि के जातकों पर शनि देव की कृपा रहेगी। धन लाभ के साथ आय में बढ़ोतरी हो सकती है। इस कारण आप आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। कोरोबार में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। साथ ही आय के नए स्त्रोत भी बन सकते है, जहां से धन लाभ होने की संभावना है।
धनु राशि- इन राशि के जातकों को रूके हुए पैस मिले सकत हैं। व्यापार में भी लाभ हो सकता है। मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। करियर में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
मेष राशि- शनि ग्रह ही इस स्थिति से इन राशि के जातकों के लिए लाभदायक हो सकता है। कोरोबार और नौकरी के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ के साथ कार्यक्षेत्र में भी प्रशंसा हो सकती है।
कर्क राशि और वृश्चिक- कर्क राशि के जातकों के लंबे समय से चली रही समस्याओं से निजात मिल सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। वहीं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। नए काम की शुरूआत का यह सबसे अच्छा समय हो सकता है। साथ ही तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। धन प्राप्ति के साथ करियर में नए अवसर भी मिल सकते हैं।