interesting

शनि देव अपनी स्वराशि मकर में होने जा रहे मार्गी, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग

Shani Grah Margi 2022: वैदिक ज्योतिष मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करता है। साथ ही ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी भी होते हैं। आपको बता दें कि शनि देव जुलाई में मकर राशि में वक्री हुए थे और वो अब अक्टूबर में मार्गी होने जा रहे हैं। मार्गी होने का मतलब है कि वह अपनी सीधी चाल चलेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का मार्गी होना अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
news photos 1

मेष राशि: शनि ग्रह का मार्गी होना आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम स्थान में मार्गी होंगे, जिसे व्यापार और नौकरी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप शेयर, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। साथ ही समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपकी पदोन्नती भी हो सकता है। वहीं बिजनेस में आपको इस समय अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। इस समय आपकी काम करने की शैली में भी निखार आएगा। जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है। टारगेट पूरा होने से आपके सीनियर प्रसन्न हो सकते हैं। इस समय आप एक ब्लैक स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यर रत्न साबित हो सकता है।
news photos 3

मीन राशि: आप लोगों को शनि देव का सीधा चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शनि ग्रह 11वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। साथ ही इस दौरान आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान आपके नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। इस समय आप कारोबार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में अच्छा धनलाभ होने की संभावना है। साथ ही इस समय व्यापार में धनलाभ अच्छा होगा। सट्टा या लॉटरी में इस समय आपको मुनाफा होने के संकेत हैं। वहीं अगर आपका व्यापार शराब, पेट्रोल, लोहा से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

धनु राशि: शनि देव के मार्गी होने से आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। साथ ही आपको इस समय अटका हुआ धन भी मिल सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

news photos 4

वहीं जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी और मार्केटिंग से संबंधित है। उन लोगों के लिए समय शानदार रहने वाला है। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। हालांकि आपके ऊपर साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है। इसलिए आप लोगों को थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button