नवरात्रि में यदि आपको भी दिखाई देते हैं ऐसे सपने, तो समझ लीजिए मां दुर्गा हैं आप पर मेहरबान

Shardiya Navratri 2022 Dreams: सोते समय सपने हर किसी को आते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें हम भूल जाते हैं। वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं जो जागने के बाद भी याद रह जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने यूं ही नहीं आते। हर सपने का कोई न कोई मतलब होता है। ऐसी मान्यता है कि हर सपने का हमारे निकट भविष्य से कुछ संबंध होता है। कुछ सपने शुभ फलदायक होते हैं, तो वहीं कुछ सपने किसी अनहोनी का संकेत देते हैं।
26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान सभी भक्त मां दुर्गा की पूजा-आराधना में लीन होंगें। ऐसे में इस समय माता रानी के सपने आना आम बात है। लेकिन सपने में माता रानी यूं ही दर्शन नहीं देती हैं। यदि नवरात्रि के दौरान आपके सपने में मां दुर्गा आती हैं, तो इसका संबंध आपके निकट भविष्य में घटित होने वाली किसी घटना से होता है। नवरात्रि में यदि आपको मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों के दर्शन हों, तो इसका क्या मतलब होगा? आइए जानते हैं…
लाल रंग के कपड़ों में मां दुर्गा का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपको सपने में मां दुर्गा लाल रंग के वस्त्र में मुस्कुराती हुई नजर आई हैं, तो इसका मतलब है ये कि आपके साथ कुछ बहुत अच्छा होने वाला है। साथ ही कहा जाता है कि इस तरह का सपना संतान प्राप्ति का संकेत देता है।
मां काली को सपने में दिखना
यदि किसी व्यक्ति को नवरात्रि के दौरान सपने में मां दुर्गा के काली स्वरूप का दिखाई देना सही नहीं होता है। ऐसे सपने का अर्थ है कि आपको आने वाले समय में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सपने में मां लक्ष्मी का दिखाई देना
नवरात्रि के दौरान यदि आपको सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी दिखाई देती हैं, तो उसका मतलब है ये कि आपको पैसों से जुड़ा कोई लाभ होने वाला है। साथ ही व्यापार में आपको बड़ा लाभ मिलने वाला।
सपने में मां पार्वती का दिखाई देना
नवरात्रि के दौरान यदि आपको सपने में मां पार्वती के दर्शन होते हैं, तो ये एक बहुत ही शुभ संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का तात्पर्य है कि आपको नौकरी अथवा कारोबार में तरक्की मिलने वाली है।