इस साल दिवाली पर लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, इन 4 राशि वालों को रहना चाहिए सावधान

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। लेकिन इस बार विशेष संयोग बना हुआ है। आपको बता दें कि दिवाली पर सूर्य ग्रहण का भी साया है। दरअसल सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि को लगता है और दिवाली भी अमावस्या तिथि पर होती है। आपको बात दें कि यह ग्रहण 4 घंटे 3 मिनट का होगा।
इस दौरान सूर्य तुला राशि में होंगे, जो इनकी नीच राशि मानी जाती है और यह भारत मेंं दिखाई देगा। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिनको इस दौरान थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं और सूतक काल का समय…
जानिए कब से लग जाएंगे सूतक
वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दिन में 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू हो रहा है। सूर्य ग्रहण 12 घंटे पहले से लग जाते हैं। इसलिए 24 अक्टूबर दिवाली की रात 2 बजकर 30 मिनट से सूर्य ग्रहण का सूतक आरंभ हो जाएगा।
इन राशियों को रहना चाहिए सावधान
वृष राशि: सूर्य ग्रहण आप लोगों के लिए मुश्किलों से भरा साबित हो सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। इसलिए इस दौरान आपको अपने खानपान को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही किसी बात को लेकर आपको मानसिक अशांति रह सकती है। व्यापार में घाटा हो सकता है। इस समय निवेश करे से भी बचें, तो बेहतर होगा।
मिथुन राशि: आप लोगों को सूर्य ग्रहण थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। इस समय अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए। इस समय जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। साथ ही व्यापार में कोई डील फाइनल होते- होते रुक सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ खटास आ सकती है।
कन्या राशि: सूर्य ग्रहण लगने से आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही व्यापार धीमा चल सकता है। आय कम हो सकती है। अगर आप नया व्यापार शुरू करने जा रहे हैं या निवेश करना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं, क्योंकि सभी समय अनुकूल नहीं है। इस समय वाहन भी सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं।
तुला राशि: आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आप लोगों पर पहले ही शनि की ढैय्या चल रही है। साथ ही आपके दुर्घटना के योग बने हुए हैं। इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। किसी बात को लेकर भय भी इस दौरान आपको रहेगा।