News

मिथुन राशि में बन रहा शुभ बुधादित्य योग, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

ज्योतिष शास्त्र अनुसार मिथुन राशि में बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में यह योग बेहद ही शुभ माना गया है। वहीं यह योग 3 राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि 2 जुलाई से मिथुन राशि में बेहद शुभ बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। बुधादित्य योग का निर्माण बुध और सूर्य की युति से होता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का दाता माना जाता है। तो वहीं बुध को बुद्धि, तार्किक और व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस योग के निर्माण से विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कब और कैसे होगा इस योग का निर्माण…

सिंह राशि: बुधादित्य योग का निर्माण सिंह राशि के जातकों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से बुधादित्य योग का निर्माण 11वें स्थान में हुआ है, जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोतों से भी आप धन कमाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में आप सफल हो सकते हैं। इस समय आप एक माणिक्य औप पन्ना रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकते हैं।

कन्या राशि: आपकी राशि से बुधादित्य योग का निर्माण दशम भाव में हो रहा है। जिसे जॉब और बिजनेस का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन हो सकता है। कारोबार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। जिससे बॉस और वरिष्ठजन आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। आप लोग इस दौरान एक पन्ना या ओनेक्स रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित होगा।

वृष राशि: बुधादित्य योग का निर्माण आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुधादित्य योग का निर्माण आपके दूसरे भाव में होगा। जिसको धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित है, उनको भी यह समय शानदारा रहने वाला है।

वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ व्यापार में निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है। इस दौरान आपको राजनीति में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। इस समय आप लोग एक ओपल और पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है।

Related Articles

Back to top button