News

मुस्लिम युवती ने 5 साल रिलेशन में रहने के बाद रचाई दलित हिंदू लड़के से मंदिर में शादी

बिहार के बेगूसराय में मजहब की दीवार को तोड़ते हुए मुस्लिम युवती चंदा बीबी ने अपने प्यार को जीतते हुए हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में राजीव कुमार पासवान से शादी कर ली. दरअसल, 24 अगस्त की रात प्रेमी राजीव कुमार पासवान जब अपने प्रेमिका चंदा बीवी से मिलने उसके घर पहुंचा था तभी चंदा बीवी के परिजनों ने राजीव को पकड़ कर जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया था.

news photos 3

प्रेम की कोई सरहद नहीं होती। कोई जाति और धर्म नहीं होता। इसे साकार कर दिखाया है बेगूसराय की चंदा बीबी और राजीव कुमार ने। अलग-अलग धर्म से होने के बावजूद विवाह कर मिसाल पेश की है। हालांकि प्‍यार को पाने के लिए उन्‍हें काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन आखिरकार चंदा बीबी ने अपने प्‍यार को हासिल कर ही लिया। दोनों ने मंदिर में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। चार दिन पहले राजीव कुमार को चंदा के परिवार के लोगों ने पीटा था। इस सदमे में चंदा ने जहर खा लिया था। वह हर हाल में राजीव से शादी करने पर अड़ी थी।

पांच साल पहले राजीव से चंदा की लड़ी थी आंखें

चंदा ने बताया कि वर्ष 2016 में बलिया में डिजनीलैंड मेला लगा था। उसमें वह सहेलियों के साथ गई थी। राजीव भी वहां आया था। पहली ही नजर में चंदा बीबी उसे अपना दिल दे बैठी। लेकिन दोनों के बीच मजहब की दीवार थी। बावजूद दोनेां मिलते रहे। उनका प्‍यार परवान चढ़ता गया। इस बीच 24 अगस्‍त की रात चंदा ने राजीव से कुछ क‍िताबें मंगवाई थी।

jagran

प्रतियोगि‍ता परीक्षा लेकर पहुंचे राजीव को चंदा के घर वलों ने देख लिया। उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। चंदा ने बचाने का प्रयास किया लेकिन जब परिवार के लोग नहीं माने तब उसने जहर खा लिया। तब उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदू धर्म अपनाकर चंदा बीबी से बनी चंदा

चंदा ने अस्‍पताल में भी कहा कि यदि राजीव से उसकी शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी। इधर पुलिस ने राजीव को हिरासत में ले लिया। इधर चंदा स्‍वस्‍थ हुई उधर राजीव भी थाने से छूटा। फिर कुछ लोगों ने सहयोग किया। इसके बाद चंदा ने राजीव के साथ कोर्ट मैरेज की।

चंदा बीवी और राजीव पासवान ने मजहब की दीवार तोड़कर की शादी.

फिर गढ़हरा के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई। कोर्ट में दिए शपथ पत्र में चंदा ने कहा है कि वह स्‍वेच्‍छा से धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपना रही है। राजीव कुमार बलिया के सतीचाैड़ा निवासी कैलाश पासवान का पुत्र है। वह पेशे से आटो ड्राइवर है।

Related Articles

Back to top button