interesting

24 सितंबर को शुक्र ग्रह करेंगे अपनी नीच राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को रहना होगा विशेष सावधान

वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई राशि परिवर्तन करता है तो इसका सीधा असर मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ।

आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जो इनकी नीच राशि मानी जाती है। मतलब कन्या राशि में शुक्र ग्रह अशुभ फल प्रदान करते हैं। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान विशेष सावधान रहने की जरूरत हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

news photos 3

सिंह राशि: शुक्र का गोचर आप लोगों के लिए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शुक्र देव का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इस दौरान आपको धन कही फंस सकता है। साथ ही इस समय आपको कार्यस्थल पर बॉस या सहयोगियों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। आप लोगों को किसी विषय को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है। संतान को लेकर कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस समय आपका व्यापार में पैसा भी डूब सकता है। वहीं सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शुक्र और सूर्य देव में शत्रुता का भाव विद्यमान है। इसलिए आप लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

news photos 4

कर्क राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर थोड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र देव तीसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसे साहस- पराक्रम और छोटे भाई बहन का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके साहस में गिरावट हो सकती है। साथ ही भाई- बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही आपको व्यापार में निर्णय सोच- समझकर लेने चाहिए। वहीं इस समय व्यापार में धीमी गति से प्रगति होगी। साथ ही कोर्ट कचहरी के मामलों में लापरवाही न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव और चंद्र ग्रह में शत्रुता है। इसलिए आप लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

मेष राशि: आप लोगों के लिए शुक्र का गोचर थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शुक्र देव छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे शत्रु और रोग का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कोई रोग हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। साथ ही व्यापार में नुकसान हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होते- होते रुक सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button