News

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, टी20 में एक ही साल में 2 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने

Suryakumar Yadav Century: टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक ही साल में दो शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने। इससे पहले साल 2018 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने किया था। टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार का शानदार प्रदर्शन जारी है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में वह तीसरे नंबर पर थे। वह टी20 रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज हैं।

खास बात यह है कि सूर्यकुमार यादव के दोनों ही शतक विदेश में आए हैं। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में शतक जड़ा था। ऋषभ पंत के आउट होने के बाद सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 32 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद शतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने 17 गेंद लिए। वह 51 गेंद पर 11 चौके और 7 छक्के की मदद से 111 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 217.65 का रहा।

Related Articles

Back to top button